Menu
blogid : 4920 postid : 746087

क्यों अरविंद केजरीवाल के हर कदम को स्टंट करार दिया जाता है ?

जागरण जंक्शन फोरम
जागरण जंक्शन फोरम
  • 157 Posts
  • 2979 Comments

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले और मुख्यमंत्री पद ग्रहण करने तक अरविंद केजरीवाल के हर कदम को सराहा जाता था लेकिन इसके बाद ऐसी क्या बात हुई कि उनके हर फैसले को राजनैतिक स्टंट करार दिया जाता है ?


भ्रष्टाचार आंदोलन के गर्भ से निकली आम आदमी पार्टी ने अपने शुरुआती एक साल में बहुत ही ज्यादा मेहनत की। उसने न केवल दिल्ली के हर दरवाजे पर दस्तक दी बल्कि अपने विरोधियों को बेनकाब करने के लिए नई तरह की शैली विकसित की। इसके जरिए वह भ्रष्ट नेताओं के काले कारनामों की पोल खोलते थे। जनता ने उनके इस काम का भारी समर्थन किया और दिल्ली चुनाव में उम्मीद से ज्यादा सीटें देकर विधानसभा में पहुंचा दिया। कांग्रेस को हराकर पहली बार “आप” पार्टी सत्ता में आई और अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाया गया, लेकिन इस बीच ऐसी क्या बात हुई कि पहले जहां केजरीवाल के हर कदम को सराहा जाता था मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद राजनीतिक स्टंट करार दिया जाने लगा?


एक पक्ष

जानकारों का एक पक्ष मानता है कि अरविंद जिस तरह की राजनीति करते हैं उसमें जनता का विश्वास कम हड़बड़ाहट ज्यादा दिखती है। उनका स्वभाव ऐसा रहा है कि वह कुछ ही समय में सब कुछ हासिल कर लेंगे। उनकी कथनी और करनी में हमेशा ही फर्क रहा है। उनके अंदर ठहराव कम है। इतिहास बताता है कि वह काम पूरा किए बगैर किसी दूसरे मिशन की ओर निकल पड़ते हैं। दिल्ली की सत्ता छोड़ने की वजह भी यही थी। ताजा मामला नितिन गडकरी की ओर से कोर्ट में दाखिल मानहानि की शिकायत का है जहां केजरीवाल जमानत लेने की बजाय हठ पर अड़े हुए हैं। केजरीवाल दूसरों पर आरोप तो लगाते है लेकिन उसके पीछे की क्या सच्चाई है उसकी पुष्टि भी नहीं करते।


दूसरा पक्ष

वहीं अरविंद केजरीवाल और “आप” के समर्थन में बात करने वाले लोग मानते हैं कि अरविंद ने अपने विरोधियों पर हमला करने की जिस तरह की शैली विकसित की है छः महीने पहले तक मीडिया से लेकर राजनीतिक पार्टियों तक हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। इसी शैली की वजह से ही आम आदमी पार्टी सत्ता पर काबिज हुई थी। आज उनकी इसी शैली का विरोध किया जा रहा है। दिल्ली की सत्ता छोड़ने की वजह जन लोकपाल बिल था न कि भ्रष्ट या आपराधिक आचरण। रही बात नितिन गडकरी की तो केजरीवाल ने भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाकर कोई गलत काम नहीं किया है।


1. क्यों अरविंद केजरीवाल के हर कदम को स्टंट करार दिया जाता है?

2. क्या मीडिया का एक धड़ा केजरीवाल के विरोध में है?

3. क्या मोदी ने केजरीवाल की राजनीति को हाशिए पर ढकेल दिया है

4. क्या केजरीवाल का भ्रष्टाचार पर आवाज उठाने का तरीका गलत है?

5. क्या केजरीवाल की पूरी राजनीति झूठ पर केंद्रित है?


जागरण जंक्शन इस बार के फोरम में अपने पाठकों से इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार रखे जाने की अपेक्षा करता है। इस बार का मुद्दा है:


क्यों अरविंद केजरीवाल के हर कदम को स्टंट करार दिया जाता है ?


आप उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार स्वतंत्र ब्लॉग या टिप्पणी लिख कर जाहिर कर सकते हैं।


नोट: 1. यदि आप उपरोक्त मुद्दे पर अपना ब्लॉग लिख रहे हैं तो कृपया शीर्षक में अंग्रेजी में “Jagran Junction Forum” अवश्य लिखें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका शीर्षक “केजरीवाल का हर कदम स्टंट” है तो इसे प्रकाशित करने के पूर्व “केजरीवाल का हर कदम स्टंट” – Jagran Junction Forum लिख कर जारी कर सकते हैं।


2. पाठकों की सुविधा केलिए Junction Forum नामक कैटगरी भी सृजित की गई है। आप प्रकाशित करने के पूर्व इस कैटगरी का भी चयन कर सकते हैं।


3. अगर आपने संबंधित विषय पर अपना कोई आलेख मंच पर प्रकाशित किया है तो उसका लिंक कमेंट के जरिए यहां इसी ब्लॉग के नीचे अवश्य प्रकाशित करें, ताकि अन्य पाठक भी आपके विचारों से रूबरू हो सकें।


धन्यवाद

जागरण जंक्शन परिवार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to Purandar MangarajCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh