Menu
blogid : 4920 postid : 664727

क्या मोदी का करिश्मा केजरीवाल के सामने फीका पड़ जाएगा?

जागरण जंक्शन फोरम
जागरण जंक्शन फोरम
  • 157 Posts
  • 2979 Comments

दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को तीसरे स्थान पर धकेलने के साथ ही भाजपा को सत्ता से वंचित कर देने वाली आम आदमी पार्टी यानि ‘आप’ का अकल्पनीय उभार राजनीति की नई परिभाषा गढ़ने के साथ ही एक नया संकेत भी दे रहा है। राजनैतिक विश्लेषकों के लिए ‘आप’ की यह सफलता विमर्श का विषय बन चुकी है साथ ही वर्ष 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भारी जीत का दावा करने वाली भाजपा के लिए भी चिंतन-मनन की गुंजाइश छोड़ जाती है।


दिल्ली की राजनीति में ‘आप’ की उल्लेखनीय सफलता से राजनैतिक विशेषज्ञों का एक समूह यह कयास लगाने लगा है कि भावी लोकसभा चुनाव में ‘आप’ एक महत्वपूर्ण चुनौती बन कर सामने आ सकता है। यदि अब भी भाजपा ने अपनी रणनीति पर मंथन नहीं किया तो अपने उभार के क्रम में ‘आप’ भाजपा तथा नरेन्द्र मोदी के विजय रथ पर प्रभावी अंकुश लगा पाने में सक्षम हो सकता है। ‘आप’ की आमजन की राजनीति और आम सरोकारों वाले मुद्दे मध्यम तथा निचले तबकों के लिए एक उम्मीद की किरण बन कर सामने आए हैं ऐसे में यदि ‘आप’ ने दिल्ली से आगे अपने कदम बढ़ाए तो उसे अप्रत्याशित उपलब्धि हासिल हो सकती है तथा देश को कांग्रेस व भाजपा से इतर एक तीसरा सशक्त विकल्प हासिल हो सकता है।


वहीं इसके ठीक विपरीत कई ऐसे बुद्धिजीवी हैं जिनका मानना है कि विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में मुद्दे बिलकुल अलग होते हैं एवं उनकी प्रभावशीलता का ढंग भी अलग होता है। ‘आप’ की दिल्ली में सफलता यह बात कतई सिद्ध नहीं करती कि उसकी राष्ट्रीय राजनीति में भी उपलब्धि ऐसे ही रहेगी तथा वह नरेन्द्र मोदी के विजय अभियान को प्रभावित करेगी। अभी ‘आप’ को बहुत मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि उसकी राजनैतिक जमीन केवल और केवल दिल्ली तक सीमित है।


उपरोक्त मुद्दे के दोनों पक्षों पर गौर करने के बाद निम्नलिखित प्रश्न हमारे सामने आते हैं जिनका जवाब ढूंढ़ना नितांत आवश्यक है,जैसे:


1.क्या दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे भावी लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार की झलक हैं?

2. क्या नरेंद्र मोदी का जादू अरविंद केजरीवाल के सामने असफल हो सकता है?

3.क्या दिल्ली की तरह पूरे देश में अरविंद केजरीवाल आम जनता को खुद से जोड़ने में सक्षम हो सकेंगे?

4.क्या ‘आप’ की वोट कटिंग का फायदा लेकर कांग्रेस का तीसरी बार सत्ता में आने का अंदेशा बनता है?


जागरण जंक्शन इस बार के फोरम में अपने पाठकों से इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार रखे जाने की अपेक्षा करता है। इस बार का मुद्दा है:


क्या मोदी का करिश्मा केजरीवाल के सामने फीका पड़ जाएगा?


आप उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार स्वतंत्र ब्लॉग या टिप्पणी लिख कर जाहिर कर सकते हैं।


नोट:1. यदि आप उपरोक्त मुद्दे पर अपना ब्लॉग लिख रहे हैं तो कृपया शीर्षक में अंग्रेजी में “Jagran Junction Forum” अवश्य लिखें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका शीर्षक “मोदी का जादू” है तो इसे प्रकाशित करने के पूर्व मोदी का जादू – Jagran Junction Forum लिख कर जारी कर सकते हैं।

2. पाठकों की सुविधा के लिए Junction Forum नामक कैटगरी भी सृजित की गई है। आप प्रकाशित करने के पूर्व इस कैटगरी का भी चयन कर सकते हैं।


धन्यवाद

जागरण जंक्शन परिवार

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to XTREMECancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh