Menu
blogid : 4920 postid : 485

क्या राहुल का प्रचार बदल देगा कांग्रेस का भाग्य?

जागरण जंक्शन फोरम
जागरण जंक्शन फोरम
  • 157 Posts
  • 2979 Comments

पिछले एक-डेढ़ साल से राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के प्रचार की कमान पूरी तरह से अपने हाथ में ले रखी है। आम लोगों के बीच पहुंच बढ़ाने के लिए राहुल उनके साथ जनसंवाद स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं। गरीबों के घर भोजन करना, उनके घरों में रात गुजारना उनके लिए आम बात बन चुकी है। इस समय उत्तर प्रदेश में चुनावी तापमान बढ़ चुका है। इसे देखते हुए राहुल गांधी ने अपने चुनावी अभियान में और तेजी ला दी है। वह रात दिन एक करते हुए कई तरह की रैलियों और सभाओं को सम्बोधित कर रहे हैं। इसमें उनका भरपूर साथ उनकी बहन प्रियंका गांधी भी दे रही हैं।


राहुल के इस बदले हुए अंदाज और तेवर को देखते हुए राजनीतिक विश्लेषकों का बड़ा वर्ग यह कयास लगा रहा है कि लम्बे अर्से के बाद उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी बहुमत के साथ सरकार बना सकती है। समीक्षक कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की मेहनत यूं ही बेकार नहीं जाएगी। उनका प्रभाव इस कदर है कि कई रैलियों और सभाओं में लोग उनकी बातों को बड़े ध्यान से सुनते हैं। अन्य नेताओं के मुकाबले उनकी रैलियों में लोगों की ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है।


वहीं दूसरी ओर कुछ राजनीतिक पंडित और विपक्षी दल राहुल गांधी को नादान और अपरिपक्व बालक समझकर उनकी बातों पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका मानना है कांग्रेस की रैलियों में लोग गांधी परिवार के युवराज को देखने आते हैं। ऐसे में लोगों द्वारा जातपांत और धर्म पर आधारित राजनीति से इतर हट कर कांग्रेस को वोट देना संभव नहीं। इसलिए आप राहुल से किसी चमत्कार की आशा ना ही करें तो अच्छा होगा।


उपरोक्त के आधार पर कुछ ऐसे सवाल जहन में आते हैं जिस पर विचार-विमर्श की भारी गुंजाइश है, जैसे:


1. क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए पुनर्वापसी की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं?

2. क्या राहुल की सभाओं में जुटने वाली भीड़ अंततः वोट में परिणत हो पाएगी?

3. उत्तर प्रदेश के राजनैतिक हालात को देखते हुए कांग्रेस की दशा के बारे में क्या अनुमान लगाया जा सकता है?


जागरण जंक्शन इस बार के फोरम मेंअपने पाठकों से इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार रखे जाने की अपेक्षा करता है। इस बार का मुद्दा है:


क्या राहुल का प्रचार बदल देगा कांग्रेस का भाग्य?


आप उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार स्वतंत्र ब्लॉग या टिप्पणी लिख कर जाहिर कर सकते हैं।


नोट:1. यदि आप उपरोक्त मुद्दे पर अपना ब्लॉग लिख रहे हों तो कृपया शीर्षक में अंग्रेजी में “Jagran Junction Forum” अवश्य लिखें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका शीर्षक “क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पुनर्वापसी मुमकिन है” है तो इसे प्रकाशित करने के पूर्व क्या उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की पुनर्वापसी मुमकिन है Jagran JunctionForum लिख कर जारी करें।


2.पाठकों की सुविधा के लिए Junction Forum नामक नयी कैटगरी भी सृजित की गई है। आप प्रकाशित करने के पूर्व इस कैटगरी का भी चयन कर सकते हैं।


धन्यवाद

जागरण जंक्शन परिवार


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh