- 157 Posts
- 2979 Comments
हाल ही में कर्नाटक विधान सभा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक व मंत्री लक्ष्मण सावदी सहित दो अन्य मंत्रियों सीसी पाटिल व कृष्णा पालेमार को सदन की कार्यवाही के दौरान ही मोबाइल पर पोर्न वीडियो कांड के कारण इस्तीफा देना पड़ा साथ ही उनके विधान सभा में प्रवेश करने पर रोक लगा दी गई। लेकिन इस कांड ने एक नई तरह की बहस को आवाज दे दिया और इस मुद्दे पर पक्ष व विपक्ष में कई तरह की बातें की जा जाने लगी हैं।
अधिकांश लोगों की इस मसले पर ये राय है कि ये एक प्रकार का घोर नैतिक पतन है और लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में ऐसा कांड इस सच को सामने लाता है कि आज की राजनीति बहुत अधिक दूषित हो चुकी है। ऐसे लोगों का मानना है कि राजनीति की सड़ांध को दूर करने के लिए केवल इन आरोपों में घिरे मंत्रियों का इस्तीफा लेना ही काफी नहीं बल्कि सख्त दंडात्मक कार्यवाही की जानी चाहिए साथ ही नैतिक-चारित्रिक सुचिता के लिए बड़ा अभियान भी चलाया जाना चाहिए।
वहीं इस मुद्दे को बहुत ज्यादा महत्व ना देकर इसे व्यक्ति की निजी आजादी से जोड़कर देखने वाले लोग भी हैं। इस मामले को बहुत ज्यादा संजीदगी से ना देखने की सलाह देने वाले लोगों का कहना है कि लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी जितनी जरूरी है उतनी ही जरूरी है निजी आचरण की आजादी। यदि कोई व्यक्ति अपने प्रोफेशनल जीवन में बेहतर कार्य करता है तो आमजन को उसकी व्यक्तिगत जिंदगी से कोई मतलब नहीं होना चाहिए। ऐसे लोग विधानसभा में अश्लील वीडियो कांड को व्यक्तिगत मसले के रूप में लिए जाने के हिमायती हैं।
उपरोक्त के आधार पर कुछ ऐसे बेहद गंभीर प्रश्न मस्तिष्क में घुमड़ते हैं जिन पर विचार किया जाना वक्त की मांग है:
1. क्या विधानसभा जैसे लोकतंत्र के मंदिर में अश्लील वीडियो देखने जैसी हरकत एक असाधारण और अक्षम्य अपराध माना जाना चाहिए?
2. क्या भारत में ऐसा कृत्य राजनीति की बढ़ती गंदगी जाहिर करता है?
3. क्या भारत में प्रोफेशनल जिंदगी और व्यक्तिगत जिंदगी के बीच स्पष्ट सीमा रेखा नियत कर देनी चाहिए?
4. राजनीति में हो रहे नैतिक अधःपतन को रोकने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं?
जागरण जंक्शन इस बार के फोरम मेंअपने पाठकों से इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार रखे जाने की अपेक्षा करता है। इस बार का मुद्दा है:
विधानसभामेंअश्लीलवीडियो – दम तोड़ती नैतिकता या आधुनिकता की मिसाल?
आप उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार स्वतंत्र ब्लॉग या टिप्पणी लिख कर जाहिर कर सकते हैं।
– Jagran JunctionForum लिख कर जारी करें।
2.पाठकों की सुविधा के लिए Junction Forum नामक नयी कैटगरी भी सृजित की गई है। आप प्रकाशित करने के पूर्व इस कैटगरी का भी चयन कर सकते हैं।
धन्यवाद
जागरण जंक्शन परिवार
Read Comments