Menu
blogid : 4920 postid : 411

क्या भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन भटकाव की राह पर है?

जागरण जंक्शन फोरम
जागरण जंक्शन फोरम
  • 157 Posts
  • 2979 Comments

अन्ना हज़ारे और उनके साथियों द्वारा गत कुछ माह से महामारी की तरह फैले भ्रष्टाचार के विरुद्ध सशक्त जनलोकपाल की संस्था गठित करवाने की दिशा में निरंतर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसके लिए उनके द्वारा अनशन और प्रदर्शन किए गए और भविष्य में भी ऐसा ही करने की उम्मीद जताई जा रही है। अपने इन कृत्यों से अन्ना और टीम ने पूरे देश में एक नई लहर पैदा कर दी और मर रही आशाओं को नवजीवन देने का कार्य किया।


किंतु इस बीच स्वयं अन्ना और उनकी टीम पर कई तरह के आरोप लगे जिससे उनकी छीछालेदार होने के साथ ही देश की जनता का भी भरोसा टूटने के कगार पर पहुंच गया। अन्ना और उनकी टीम से देश को जो मनोबल मिला था उसमें भी साफ-साफ कमी देखी जाने लगी है। यहां तक कि कई लोग ये भी आरोप लगाने लगे हैं कि अन्ना और उनकी टीम मूल मुद्दे यानि सशक्त जनलोकपाल की मांग से भटक कर अन्य क्षेत्रों जैसे एफडीआई मुद्दा, राजनीति में दखल, महंगाई या अनर्गल बयानबाजी आदि की ओर ज्यादा ध्यान दे रही है।


अन्ना और उनकी टीम द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन की दिशा पर पक्ष और विपक्ष में अलग-अलग राय सामने आ रही हैं। “आंदोलन सही दिशा में है” ऐसा मानने वाले लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचार का मसला काफी गंभीर है और इससे निपटने के लिए अलग-अलग मोर्चों पर एक साथ लड़ाई लड़नी पड़ेगी।  अन्ना व उनकी टीम यही कर रही है।


जबकि विपक्षियों का कहना है कि अन्ना और उनकी टीम की मंशा राजनीतिक है और यही कारण है कि ये लोग मीडिया में ज्यादा से ज्यादा चर्चा पाने और अपनी ताकत में इजाफा करने के लिए अनेक तरह के फिजूल के क्रियाकलापों पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिससे उनका कोई सरोकार नहीं होना चाहिए। विपक्ष में शामिल लोगों का ये भी मानना है कि अन्ना टीम पर खुद भ्रष्टाचार के दाग हैं इसलिए उनसे किसी तरह की उम्मीद पालना व्यर्थ है।


उपरोक्त पृष्ठभूमि में कुछ बेहद जरूरी व गंभीर सवाल हमारे सामने उपस्थित होते हैं, जैसे:


1. क्या अन्ना और उनकी टीम द्वारा संचालित भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन भटकाव की राह पर है?

2. क्या वाकई टीम अन्ना ने देश का भरोसा तोड़ा है?

3. कहीं ऐसा तो नहीं कि टीम अन्ना को आरोपित करके बदनाम करने की साजिश रची जा रही है?


जागरण जंक्शन इस बार के फोरम मेंअपने पाठकों से इस बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दे पर विचार रखे जाने की अपेक्षा करता है। इस बार का मुद्दा है:


क्या भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन भटकाव की राह पर है?


आप उपरोक्त मुद्दे पर अपने विचार स्वतंत्र ब्लॉग या टिप्पणी लिख कर जाहिर कर सकते हैं।


नोट: 1. यदि आप उपरोक्त मुद्दे पर अपना ब्लॉग लिख रहे हों तो कृपया शीर्षक में अंग्रेजी में “Jagran Junction Forum” अवश्य लिखें। उदाहरण के तौर पर यदि आपका शीर्षक “भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन” है तो इसे प्रकाशित करने के पूर्व भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन Jagran JunctionForum लिख कर जारी करें।

2. पाठकों की सुविधा के लिए Junction Forum नामक नयी कैटगरी भी सृजित की गई है। आप प्रकाशित करने के पूर्व इस कैटगरी का भी चयन कर सकते हैं।


धन्यवाद

जागरण जंक्शन परिवार


Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh